ताजा खबर

ब्रिक्स समिट में शामिल होने भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन
20-May-2026 9:49 AM
ब्रिक्स समिट में शामिल होने भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दक्षिण अफ़्रीका में रूसी दूतावास ने यह जानकारी क्रेमलिन के एक सहयोगी के हवाले से दी है.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने भी क्रेमलिन में अंतरराष्ट्रीय मामलों के सहयोगी यूरी उशाकोव के हवाले से यह जानकारी दी है.

इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा भारत सितंबर में वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा.

राष्ट्रपति पुतिन ने आख़िरी बार दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था.

इस महीने की शुरुआत में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने नई दिल्ली में ब्रिक्स सदस्य देशों की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लिया था.

ब्रिक्स में शुरुआत में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका शामिल थे. 2024 में इसका विस्तार किया गया था और मिस्र, इथियोपिया, इसराइल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को शामिल किया गया, जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ.

ब्रिक्स एक प्रभावशाली समूह के तौर पर उभरा है. इसमें दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं.

यह समूह दुनिया की क़रीब आधी आबादी और क़रीब 40 फ़ीसदी जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट