ताजा खबर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
IIT, IIFT, IIMC और केंद्रीय विवि के कुलपतियों व विषय-विशेषज्ञों के साथ नीतिगत सुधारों पर हुआ गहन मंथन
नई दिल्ली/रायपुर 19 मई। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025' पर गठित संसद की संयुक्त समिति की बैठक में शामिल हुए। इसमें IIT मुंबई, IITDM कांचीपुरम, सास्त्रा विश्वविद्यालय, शिव नादर विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के कुलपतियों एवं विषय-विशेषज्ञों ने विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर अपने तकनीकी व व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।
संयुक्त समिति की इस बैठक में आए सभी विशेषज्ञों के सुझावों को विधेयक के अंतिम प्रारूप में शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया गया, ताकि देश को एक समावेशी और भविष्योन्मुखी शिक्षा कानून मिल सके।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के किसी भी उच्च शिक्षा संस्थान की हिस्सेदारी नहीं हुई।
बैठक में समिति सदस्य व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश की भावी शिक्षा व्यवस्था के ढांचे को मजबूत करने के लिए अपने कई बहुमूल्य और व्यावहारिक सुझाव साझा किए।


