ताजा खबर
राठौड़ ने शीघ्र एसटीपी प्रारम्भ करने कहा
रायपुर, 19 मई। निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने महाराजबंध तालाब और रायपुरा के गदही तालाब की सफाई के अभियान का निरीक्षण किया । उनके साथ एनजीओ ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवक समेत पार्षद जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी भी रहे।
श्री राठौड़ ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को अब तक महाराजबंध तालाब में एसटीपी ( सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) चालू नहीं किये जाने पर कड़ी फटकार लगायी और एसटीपी को शीघ्र प्रारम्भ करने निर्देशित किया। सभापति ने निर्देश दिए कि गन्दा पानी महाराजबंध तालाब के भीतर नहीं जाना चाहिए। यह तत्काल सुनिश्चित किया जाए, कारण कि ऐसा होने पर तालाब की सफाई का अभियान सार्थक सिद्ध नहीं हो सकेगा. सफाई अभियान तभी प्रभावी रहेगा, जब गन्दा पानी तालाब के भीतर ना घुसे


