ताजा खबर

नाबालिग की हत्या, कुछ संदेही हिरासत में
19-May-2026 4:12 PM
नाबालिग की हत्या, कुछ संदेही हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई।
नांदगांव शहर के गौरीनगर इलाके में एक नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले को विवेचना में लिया। आज सुबह गौरीनगर इलाके में एक नाबालिग की संदिग्ध शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इधर दोपहर तक पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह  गौरीनगर क्षेत्र के रेल्वे ट्रैक के समीप एक नाबालिग युवक का संदिग्ध अवस्था में शव लोगों ने देखा। इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि उक्त मृतक युवक गौरीनगर का ही रहने वाला है। इधर गौरीनगर इलाके में ही क्षेत्र के एक नाबालिग युवक की हत्या की घटना को लेकर लोगों में सनसनी बनी हुई है। 

पुलिस घटना को लेकर जांच को आगे बढ़ाते पूछताछ और अज्ञात आरोपियों की तलाश करते कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में सीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।


अन्य पोस्ट