ताजा खबर
स्वीडन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से सम्मानित किया है. इस पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है.
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी अवॉर्ड लेने में सेंचुरी पूरी करेंगे. जिस भी देश में जाते हैं, वहां का सबसे बड़ा अवॉर्ड उन्हें मिलता है...इस अवॉर्ड का क्या करना है? जबकि देशवासियों को महंगाई और बेरोज़गारी जैसा अवॉर्ड मिल रहा है."
संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा की भी तीखी आलोचना करते हुए कहा, "वो हमें कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर मत जाओ और ख़ुद लगातार देशों का दौरा कर रहे हैं. अब पीएम 7 देशों के दौरे पर गए हैं."
गौरतलब है कि पीएम मोदी को स्वीडन के ग्योथेनबर्ग शहर में रविवार को 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' सम्मान दिया गया. यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. (bbc.com/hindi)


