ताजा खबर

दवा हड़ताल को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का समर्थन
18-May-2026 9:14 PM
दवा हड़ताल को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का समर्थन

रायपुर, 18 मई। कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने बुधवार को दवा दुकानदारों के व्यवसाय बंद का समर्थन किया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा राकेश गुप्ता ने जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष / सचिव, को पत्र लिखकर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध का समर्थन किया है। 

डा गुप्ता ने कहा कि पूरेऑनलाइन दवा कंपनियों की वजह से हमारे स्थानीय छोटे और मंझोले व्यापारियों के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है।ऑनलाइन दवा बिक्री से हमारे  व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि स्थानीय रोजगार पर भी संकट मंडरा रहा है।

दवाओं जैसी संवेदनशील वस्तु की ऑनलाइन बिक्री में गुणवत्ता और नियमों की अनदेखी होने की संभावना बनी रहती है, जो जनस्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा  है। बड़ी विदेशी और ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट का लालच देकर स्थानीय बाजार को खत्म करने का प्रयास कर रही हैं, जिससे आने वाले समय में 'लोकल' व्यापार पूरी तरह समाप्त हो सकता है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है।  मांग करते हैं कि स्थानीय व्यापारियों के हितों एवं जनमानस के स्वास्थ्य  को ध्यान में रखते हुए उचित नीतिगत निर्णय लिए जाएं.


अन्य पोस्ट