ताजा खबर

कार से 9 करोड़ का सोना बरामद, गुजरात के 3 गिरफ्तार
18-May-2026 9:03 PM
कार से 9 करोड़ का सोना बरामद, गुजरात के 3 गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़; संवाददाता
महासमुंद ,18 मई।
एक कार में सोने का आभूषण परिवहन करते तीन व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान सिंघोड़ा पुलिस ने पकड़ा है। कार के अंदर पि_ू बैग में बरामद विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण वजन 7512.488 ग्राम की कीमत 9 करोड़ 17 लाख 84 हज़ार 220 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार कार में बैठे व्यक्ति को सोने का आभूषण के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस दिया गया। लेकिन वैध दस्तावेज के अभाव में धारा 106 के तहत बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को सूचित किया गया है।

मालूम हो कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध परिवहन की रोकथाम के निर्देश पर चलाई जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस के अनुसार एनएच 353 रेहटीखोल नाका में कल 17 मई 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान ओडि़शा की ओर से  आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था। उसी समय वहां वोक्सवैगन कार आई। जिसे रोककर पूछताछ की गई।
वाहन चालक ने अपना नाम जयेश अकबरी, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुनीत कारेना और  तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम रूशी अग्रावत तीनों  निवासी  गुजरात का होना बताए।

तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पिछली सीट में चेम्बर बनाकर 2 नग पि_ू बैग में 6 प्लास्टिक बॉक्स में सोने का आभूषण रखकर परिवहन करना स्वीकार किया। पी_ू बैग की तलाशी लेने पर  विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण वजन 7512.488 ग्राम  का होना पाया गया।

बरामद आभूषण की कीमत 9 करोड़ 17 लाख, 84 हजार 220 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त एक वोक्सवैगन कार कीमती 10,लाख रुपए सहित जुमला किमती 9,27,84,220 (नौ करोड़ सत्ताइस लाख चौरासी हजार दो सौ बीस रुपए) की संपत्ति को जब्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम कार्रवाई हेतु आयुक्त आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय छ ग की  ओर अग्रेषित की  गई है।


अन्य पोस्ट