ताजा खबर

निरंजन धर्मशाला के कब्जे से नाले की जमीन मुक्त
18-May-2026 7:19 PM
निरंजन धर्मशाला के कब्जे से नाले की जमीन मुक्त

पंडरी में भी 750 वर्गफीट शासकीय भूमि का कब्जा तोड़ा

रायपुर, 18 मई। दशकों से निरंजन धर्मशाला के कब्जे में रहे वी. आई.पी. रोड, फुण्डहर स्थित लगभग 0.1100 हेक्टेयर शासकीय नाले की भूमि को निगम के नगर निवेश विभाग ने आज मुक्त किया। यह कार्रवाई आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार  और जोन 9 कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्ग निर्देशन में ईई शरद धुव,एई सैय्यद जोहेब एवं अन्य  अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई ।

इसी तरह से जोन 3 नगर निवेश विभाग ने गुरू गोविंद सिंह वार्ड  29 के क्षेत्र में पंडरी मेन रोड स्थित जय भोले काम्पलेक्स के समीप शासकीय भूमि पर लगभग 750 वर्गफीट क्षेत्र में किये गये अवैध निर्माण को  जेसीबी से  तोड़ा। इस जमीन पर मनिंदर सिंह का कब्जा था। इससे पहले निगम उसे 6 फरवरी को निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 एवं 323 के अंतर्गत नोटिस दिया था ।इस पर  वह कोई भी दस्तावेज जोन 3 कार्यालय में प्रस्तुत नहीं कर सका। आज यह कार्रवाई जोन कमिश्नर श्रीमती प्रिती सिंह के मार्गदर्शन एव ईई ईश्वर लाल टावरे,एई नरेश साहू उपअभियंता श्रीमती पूनम साहू की उपस्थिति में की गई।


अन्य पोस्ट