ताजा खबर
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मटियारा नहीं रहे
17-May-2026 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कांकेर, 17 मई । छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का आज निधन हो गया। बताया गया कि करीब एक महीने पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका इलाज हैदराबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक व्याप्त है। कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भरत मटियारा को सरल स्वभाव और जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन को भाजपा के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


