ताजा खबर

38 लाख ईनामी 5 नक्सलियों का समर्पण
17-May-2026 1:10 PM
38 लाख ईनामी 5 नक्सलियों का समर्पण

समर्पित नक्सलियों में डीवीसीएम, पीपीसीएम व एसीएम शामिल
‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मई।
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने 5 वरिष्ठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों में एक डीवीसीएम, एक पीपीसीएम, एक एसीएम आदि शामिल हैं। इन पर महाराष्ट्र शासन ने 38 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन अंतिम प्रहार का चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले से नक्सलवाद का समूल खात्मा करना है। इस अभियान के दौरान 5 नक्सलियों ने आत्मसर्पण कर दिया। जिनमें मधु उर्फ राकेश उर्फ बाजीराव बुकलू वेल्दा 52 वर्ष निवासी ग्राम बुरगी तहसील एटापल्ली जिला गढ़चिरौली, जीवन उर्फ जुग्गु उर्फ भीमा देवा मडक़ाम 26 वर्ष निवासी ग्राम तोयाम तहसील कोंटा जिला सुकमा छत्तीसगढ़, रजनी उर्फ दुर्गा उर्फ रामोति धुर्वा 40 वर्ष निवासी ग्राम कातुलझोरा तहसील मोहला जिला एमएमसी छत्तीसगढ़, मंगली रघु कुरसाम 22 वर्ष निवासी ग्राम सवनार निवासी ग्राम उसूर जिला बीजापुर एवं लक्ष्मी डेंगा पुनेम 25 वर्ष निवासी ग्राम शिकुरभाट्टी तहसील बातागुड़ा जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ बताए जाते हैं। 

 

मिली जानकारी के अनुसार मधु उर्फ राकेश कुतुर एरिया कुरियर टीम का डीवीसीएम, जीवन उर्फ जुग्गु कंपनी क्र. 7 में पीपीसीएम, रजनी उर्फ दुर्गा नेलनार टेक्नीकल टीम में एसीएम, मंगली कंपनी क्र. 10 की सदस्य तथा लक्ष्मी स्टॉफ टीम की सदस्य है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज हैं। उन पर महाराष्ट्र शासन ने 38 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था।


अन्य पोस्ट