ताजा खबर

सोने के बाद अब चांदी पर सरकार ने लिया ये फ़ैसला, क्या होगा असर
17-May-2026 11:23 AM
सोने के बाद अब चांदी पर सरकार ने लिया ये फ़ैसला, क्या होगा असर

केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात को सीमित करने के लिए नया फ़ैसला लिया है.

पहले इसका आयात करना आसान था, लेकिन अब इसे ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी नोटिफ़िकेशन के हवाले से बताया, शुद्ध चांदी के अलावा सोने या प्लेटिनम की परत चढ़ी चांदी को विदेश से मंगवाने के लिए भी सरकार से अनुमति लेनी ज़रूरी है.

इसका मतलब है कि अब आयात के लिए सरकार से लाइसेंस लेना होगा.

इससे पहले 13 मई को ही सरकार ने सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया था.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने और ऊर्जा संकट से निपटने के लिए एक साल तक सोना न ख़रीदने, पेट्रोल-डीज़ल की खपत कम करने और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट