ताजा खबर
तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
17-May-2026 10:16 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले में रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम-हज़रत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस की एसी बोगी में आग लग गई.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह 5:15 बजे रेलवे के कोटा डिविज़न में लगी इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ.
बी-1 कोच में आग लगी थी, जिसमें 68 यात्री सफ़र कर रहे थे. इस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया और सुरक्षा के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बंद कर दी गई.
कोटा रेलवे पीआरओ रविंद्र लखारा ने पीटीआई को बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया, किसी यात्री को चोट नहीं आई.
रेलवे ने बताया कि यात्रियों को कोटा तक की यात्रा के लिए दूसरे कोचों में बैठाने की व्यवस्था की गई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


