ताजा खबर
दिल्ली-एनसीआर में फिर महंगी हुई सीएनजी, दो दिन में दूसरी बार बढ़े दाम
17-May-2026 10:14 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 17 मई से सीएनजी के दाम 1 रुपए बढ़ गए हैं. दिल्ली में अब सीएनजी 80.09 रुपए प्रति किलो में मिलेगी.
यह दो दिन के भीतर सीएनजी की क़ीमतों में दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए थे.
नोएडा-ग़ाज़ियाबाद में सीएनजी के दाम 88.70 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.
कांग्रेस ने सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद मोदी सरकार की आलोचना की है.
कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "महंगाई मैन मोदी का चाबुक फिर चला, सीएनजी के दाम आज फिर बढ़े. 15 मई को 2 रुपए और 17 मई को 1 रुपए."
आगे लिखा, "अब तक मोदी ने सीएनजी 3 रुपए महंगी कर दी है. चुनाव ख़त्म होते ही, मोदी की वसूली चालू हो गई."
गौरतलब है कि शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में भी तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


