ताजा खबर
सफाई कर्मियों पर पुलिस का बल प्रयोग, कई घायल
16-May-2026 8:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मई। घर घर से कचरा एकत्र करने वाले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कल मेयर मीनल चौबे के बयान के बाद आज सुबह हड़ताल खत्म न करने तहसीलदार, निगम के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ दलदल सिवनी यार्ड पहुंचे। वहां चर्चा के दौरान समझौता न होने पर तहसीलदार के निर्देश पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई कर्मचारी घायल हुए। इसका वीडियो भी वायरल है। इसके बाद कुछ सफाई कर्मियों को गाड़ियों में भर कर मोवा थाने और कुछ को तूता धरना स्थल ले जाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन वृद्धि की मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे। वे दीपावली के बाद से आश्वासन जेल रहे हैं। वहीं सफाई अनुबंध कंपनी रामकी प्रबंधन का कहना है कि उसे निगम से 78 करोड़ रुपए लेने हैं। इसके भुगतान को लेकर निगम मौन है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


