ताजा खबर
VIDEOS: दिनभर 40-41 डिग्री के बाद शाम को मौसम का तूफानी करवट
16-May-2026 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ओले भी गिरे,आधी राजधानी घुप अंधेरे में
रायपुर, 16 मई। दिनभर 40-41 डिग्री तापमान के बाद शाम को मौसम ने तूफानी करवट बदला। 30-40 किमी की रफ्तार से चली हवा ने शहर की यातायात और बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। आधे से अधिक राजधानी अंधेरे में डूब गई।
शहर के बड़े इलाके में गरज चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान दलदल सिवनी इलाके में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने ऐसी स्थिति 3-4 दिनों में शाम के समय ऐसी ही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
इससे पहले शनिवार को मुंगेली, कवर्धा बेमेतरा में दिन का तापमान 41.4 से अधिक और महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इसके अगले 24 घंटे में 3-4 डिग्री और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री वृद्धि होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


