ताजा खबर

महिला अधिवक्ता की हत्या, वकीलों का प्रदर्शन
15-May-2026 10:28 PM
महिला अधिवक्ता की हत्या, वकीलों का प्रदर्शन

चार दिन पहले मिली थी लाश 

रायगढ़, 15 मई। महिला अधिवक्ता आराधना सिदार की हत्या के मामले पर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च निकालते हुए ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि करीब चार दिन पहले पूंजीपथरा क्षेत्र के ग्राम तुमीडीह में एक अर्धनग्न महिला का शव मिला था। शव की स्थिति ऐसी थी कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था, जिसके चलते पुलिस लगातार शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। बुधवार को मृतका की बहन ने कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर शव की पहचान अपनी बहन आराधना सिदार के रूप में की।

घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने कहा कि महिला अधिवक्ता की हत्या बेहद गंभीर मामला है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। मृतका की बहन ने भी पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।


अन्य पोस्ट