ताजा खबर
आयुक्त मिश्रा ने शहर में जलभराव का जायजा लिया
15-May-2026 10:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बारिश के पूर्व नालों की तल्ले तक सफाई के निर्देश
रायपुर, 15 मई। निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने आज सुबह अचानक तेज बारिश के दौरान बारिश में जल भराव की स्थिति का निरीक्षण किया।
वे प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर, काशीराम नगर, धरम नगर, छत्तीसगढ़ नगर, चार मुहा नाला, अरमान नाला, बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम नाला से लगे इलाके गए। मिश्रा ने अधिकारियों को नालों की तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई करवाकर बारिश आगमन के पूर्व नालों के क्षेत्र में सुगम निकास प्रबंधन सुनिश्चित करवाने के कड़े निर्देश स्थल समीक्षा के दौरान दिए।
इस दौरान नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, डॉ दिव्या चंद्रवंशी, खीरसागर नायक, हितेन्द्र यादव, मोनेश्वर शर्मा, सभी ईई , जेडएचओ भी रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


