ताजा खबर
भाटापारा में टिकट चेकिंग अभियान 342 यात्रियों से 2,07 लाख रुपए वसूले
15-May-2026 10:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मई। रेल्वे टिकट चेकिंग स्टाफ ने गुरुवार को भाटापारा रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया। इसमें प्लेटफार्म, ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 193 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,56,025/- जुर्माना वसूला गया। इनमें अनियमित टिकट वाले 91 यात्रियों से 48, 895/, अधिक लगेज वाले 21 यात्रियों से 2100/- रूपए और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 37 यात्रियों से 3700/- रूपए वसूले गए।
इस अभियान में कुल 342 मामलों को दर्ज कर 2,07, 720 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया।
इस अभियान में एसीएम 1 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 1वाणिज्य निरीक्षक, 16 टिकट चेकिंग स्टाफ, 2 आरपीएफ जवान शामिल रहे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


