ताजा खबर
रायपुर, 15 मई। विधायक राजेश मूणत ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे के साथ संत रविदास वार्ड 70 के पुराना बाजार चौक सरोना में अधोसंरचना मद से 20 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित नवीन सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसी दौरान 70 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। नया सामुदायिक भवन उपलब्ध होने पर सरोना और उसके आसपास क्षेत्र के रहवासी नागरिकों को अपने सामाजिक, घरेलू, सांस्कृतिक, विविध आयोजन करवाने में सुविधा सहज प्राप्त हो गयी है। उन्होंने
नागरिकों से उसके संधारण में और स्वच्छ बनाये रखने सकारात्मक सहयोग देने की अपील की। मूणत और मीनल ने नागरिकों से वार्ड को स्वच्छ रखने और गर्मी में पेयजल की बचत करने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील की.
साथ ही ईई को नए विकास कार्यों को समयसीमा में सतत मॉनिटरिंग कर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. वार्डपार्षद अर्जुन यादव ने सभी का को हार्दिक धन्यवाद दिया.


