ताजा खबर
रेल मंडल में 5 जून तक “पर्यावरण दिवस अभियान”
15-May-2026 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मई। दपूमरे के रायपुर रेल मंडल में 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है परिवहन माध्यमों में से रेल सबसे कम ईंधन की खपत और बहुत ही कम कार्बन उत्सर्जन होता है । पर्यावरण संरक्षण के लिए रेलवे, सोलर ऊर्जा का उपयोग वॉटर रीसाइकलिंग जल संचयन, रेलवे परिसरों में वृक्षारोपण पर सघन कार्य करता है।
इसी कड़ी में आज डीआरएम दयानंद ने अधिकारियों कर्मचारियों को पर्यावरण बचाने के अनुकूल आदतों और व्यवहार के महत्व को समझाते हुए शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ डीईई समर कर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


