ताजा खबर

पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट के वाहन भी संकट में कतारबद्ध
15-May-2026 5:23 PM
पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट के वाहन भी संकट में कतारबद्ध

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 15 मई ​ । राजधानी में पेट्रोल डीजल के संकट से अब प्रशासनिक वाहन भी घिर रहे हैं। रायपुर पुलिस की दो दर्जन से अधिक पेट्रोलिंग मोबाइल यूनिट की गाड़ियां तेलीबांधा रोड स्थित जय जवान पंप के पास कतार में खड़ी कर दी गई हैं। इससे पहले सुबह निगम के सफाई मित्र वाहनों को भी शौर्य पंप में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी थी।


अन्य पोस्ट