ताजा खबर

ट्रक-बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत, चालक फरार
15-May-2026 2:43 PM
ट्रक-बाइक में  भिड़ंत, युवक की मौत, चालक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर,  15 मई।
बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर के पास शुक्रवार दोपहर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया।

परपा थाना प्रभारी ने बताया कि जगदलपुर की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर सुकमा की ओर से आ रही बाइक से हुई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें नाम योगेश कुमार नाग और पता सुकमा दर्ज है। घटना की सूचना मिलने पर केशलूर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट