ताजा खबर

पश्चिम बंगाल: स्कूलों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ये कहा
15-May-2026 9:42 AM
पश्चिम बंगाल: स्कूलों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ये कहा

पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया गया है.

राज्य में स्कूली शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले स्कूलों के लिए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ''पिछले सभी आदेशों और परंपराओं को रद्द करते हुए, पश्चिम बंगाल सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया है कि पूरे राज्य में कक्षाओं के शुरू होने से पहले स्कूल असेंबली के दौरान होने वाली प्रार्थना में भारत का राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया जाए."

"यह आदेश स्कूली शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.'' (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट