ताजा खबर

पुलिस ने रद्द कराई कल होने वाली रेव पार्टी
14-May-2026 10:28 PM
पुलिस ने रद्द कराई कल होने वाली रेव पार्टी

आयोजकों से पूछताछ, अन्य को भी चेतावनी 

रायपुर, 14 मई। शहर के एक निजी  कैफे में आपत्तिजनक पार्टी के प्रस्तावित आयोजन के संबंध में मीडिया से पुलिस को सूचना मिली थी। प्रस्तावित आयोजन को निरस्त कर दिया गया है। आयोजकों को भी चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है। संबंधित कैफे को निर्देश जारी किए गए हैं 

साथ ही सभी होटलों / क्लब / कैफे आदि को निर्देशित किया गया है कि बिना अनुमति / विधिवत सूचना के किसी भी तरह के आकस्मिक आयोजन न किया जाए।
कानून व्यवस्था भंग करने वाले आयोजनों पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि  कल एक रेव पार्टी का  आयोजन किया जाना था। इसके शामिल होने बुकिंग के लिए सोशल मीडिया पर खुलेआम  प्रचार किया जा रहा था ।

इसके लिए बनाए गए प्रचार वीडियो में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया गया । 

रेड रूम टेक्नो पार्टी के नाम से वीडियो पोस्टर वायरल है।‌ अश्लील अंदाज में पार्टी को प्रमोट किया जा रहा। यह पार्टी कल फर्जी कैफ़े नाम के स्थान पर शाम 6-11 बजे होगी। इसके लिए 40,20, 10,15और 8 हजार रुपए की बुकिंग फीस है। साथ ही कलाकारों से मिलने की भी फीस ली जा रही थी।


अन्य पोस्ट