ताजा खबर
रायपुर, 14 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार और ऑयल कंपनियां पूरी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार ने ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की हैं और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी और ईंधन के संग्रहण से बचने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देने का आग्रह करते हुए कहा कि केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें और किसी भी भ्रामक सूचना से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और सजगता से प्रदेश सहित पूरे देश में ईंधन व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नागरिक राष्ट्रहित में संयम, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ अपना योगदान सुनिश्चित करें।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 14, 2026
प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति हो रही है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार एवं ऑयल कंपनियां…


