ताजा खबर
रायपुर, 14 मई। निगम के जोन 4 के वार्डों की समस्या और मांगों को लेकर सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान निर्माण हेतु 20 आवेदकों को भवन अनुज्ञा पत्र, आवेदक नागरिको प्राथमिकता और सामान्य राशन कार्ड तत्काल बनाकर दिए गए। नौनी सुरक्षा योजना में नन्ही बालिकाओं का सम्मान, नवजात शिशुओं का अन्न प्रासन्न, गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई । विधायक सुनील सोनी, रायपुर पुरंदर मिश्रा, निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त संबित मिश्रा, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, पार्षद उपस्थित रहे । इस दौरान अनेक वर्ष सेवा देकर सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती प्रमिला यादव को सम्मानित किया गया। श्री सोनी ने सफाई, पानी, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड जैसी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु नगर निगम के सभी जोनों में व्यवस्था दी जाए और जनहित में आवश्यक कड़ाई इसमें की जाए। सुशासन तिहार को अधिकारी गंभीरता से लें, यह कोई मीना बाजार नहीं है, यह आमजनों का तिहार है, उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करना है ।
सभापति राठोर ने कहा सफाई, पानी, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड जैसे कार्यों हेतु आमजनों को सुशासन तिहार शिविर में ना आना पड़े,इसलिए यह व्यवस्था नगर निगम को सभी जोनों में आमजनों हेतु करनी चाहिए ।


