ताजा खबर

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे, कल रायपुर में वॉकाथॉन
14-May-2026 9:15 PM
आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे, कल  रायपुर में वॉकाथॉन

रायपुर, 14 मई। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कल वॉकाथॉन आयोजित किया गया है। इसकी शुरुआत  सुबह 7 बजे आकाशवाणी रायपुर, सिविल लाइंस परिसर से होगी। पैदल मार्च आंबेडकर चौक, घड़ी चौक, मोतीबाग मार्ग, सुभाष स्टेडियम मार्ग, ओ.सी.एम. चौक और मां काली माई मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः आकाशवाणी परिसर पहुंचेगा।

इस आयोजन में आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, आकस्मिक उद्घोषक, समाचार वाचक, आउटसोर्स कर्मचारी, श्रोता तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन पर आकाशवाणी परिसर में एक मंचीय गोष्ठी आयोजित की जाएगी।  कार्यक्रम का समापन सुबह 9 बजे होगा।


अन्य पोस्ट