ताजा खबर

ओपन स्कूल परीक्षा 26 के परिणाम घोषित
14-May-2026 8:02 PM
 ओपन स्कूल परीक्षा 26 के परिणाम घोषित

रायपुर, 14 मई। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की  हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्लई, सचिव पुष्पा साहू सहित  वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम 58.39 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट का परिणाम परिणाम 71 प्रतिशत रहा।

 हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल  में कुल 33 हजार 893 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 31 हजार 852 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। विभिन्न कारणों से 39 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कुल 31 हजार 813 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 18 हजार 578 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 58.39 प्रतिशत रहा।


अन्य पोस्ट