ताजा खबर

चंद्रकांत वर्मा 5 जून तक ट्रेनिंग में, अग्रवाल को प्रभार
14-May-2026 7:57 PM
चंद्रकांत वर्मा 5 जून तक ट्रेनिंग में, अग्रवाल को प्रभार

रायपुर, 14 मई। राज्य शासन ने संचालक पशु चिकित्सा एवं सीईओ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र एजेंसी चंद्रकांत वर्मा को आईएएस अकादमी मसूरी में 25 दिवसीय प्रशिक्षण की अनुमति दी है। वे 5 जून तक प्रशिक्षण पर रहेंगे। इस दौरान एमडी बीज निगम अजय अग्रवाल को श्री वर्मा का प्रभार दिया गया है।


अन्य पोस्ट