ताजा खबर

चुनाव आयोग ने अब इन राज्यों में दिए एसआईआर के निर्देश
14-May-2026 6:25 PM
चुनाव आयोग ने अब इन राज्यों में दिए एसआईआर के निर्देश

चुनाव आयोग ने एसआईआर के तीसरे चरण में 16 राज्यों में और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के निर्देश दिए हैं.

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ईसीआई) ने एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है.

आयोग ने कहा है, “इस फ़ेज में 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफ़िसर (बीएलओ) 36.73 करोड़ वोटरों के घर जाएँगे. उनकी मदद के लिए राजनीतिक दलों के 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट भी तैनात किए जाएंगे.”

ईसीआई ने हर राजनीतिक दल से आग्रह किया है कि वह प्रत्येक पोलिंग बूथ के लिए अपने एजेंट नियुक्त करे.

तीसरे चरण में जिन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया होगी, उनमें- ओडिशा, मिजोरम, सिक्कीम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं.

इनके अलावा और केंद्र शासित प्रदेशों दमन-दीव, दादरा एवं नगर हवेली, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी.

तीसरे फ़ेज की एसआईआर प्रक्रिया अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय पर शुरू होगी. इसकी शुरुआत 20 मई को और 23 दिसंबर 2026 को ख़त्म होगी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट