ताजा खबर
राजधानी में कल रेड रूम रेव पार्टी, अश्लील वीडियो पोस्टर से प्रचार
14-May-2026 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 14 मई । राजधानी कल एक रेव पार्टी का गवाह बनने जा रहा है। इसके शामिल होने बुकिंग के लिए सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार जारी है।
इसके लिए बनाए गए प्रचार वीडियो में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया जा रहा है ।
रेड रूम टेक्नो पार्टी के नाम से वीडियो पोस्टर वायरल है। अश्लील अंदाज में पार्टी को प्रमोट किया जा रहा। इसके बाद अब आयोजन के लिए स्थल बुकिंग और अनुमति देने वालों पर प्रश्न चिन्ह लगाए जा रहे हैं। यह पार्टी कल फर्जी कैफ़े नाम के स्थान पर शाम 6-11 बजे होगी। इसके लिए 40,20, 10,15और 8 हजार रुपए की बुकिंग फीस है। साथ ही कलाकारों से मिलने की भी फीस देनी होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


