ताजा खबर

कांकेर के जंगलवार कॉलेज परिसर में दिखे 7 भालू
14-May-2026 4:13 PM
कांकेर के जंगलवार कॉलेज परिसर में दिखे 7 भालू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 14 मई। कांकेर जिले स्थित जंगलवार कॉलेज ट्रेनिंग सेंटर परिसर के पास आज सुबह भालुओं का झुंड दिखाई दिया। यहां 7 भालू नजर आए, जिनमें दो शावक भी शामिल थे। वहां मौजूद जवानों ने इसका वीडियो भी बनाया।

जंगलवार कॉलेज में सुरक्षा बलों के जवानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। गुरुवार सुबह प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने परिसर के पास भालुओं को घूमते देखा। बताया गया कि एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ थी।

भालुओं को देखकर जवानों ने दूरी बनाए रखी और उनके वीडियो एवं तस्वीरें रिकॉर्ड कीं।

कांकेर जिला वन क्षेत्र से घिरा हुआ है, जिसके कारण वन्यजीवों की आवाजाही समय-समय पर आसपास के इलाकों में होती रहती है।


अन्य पोस्ट