ताजा खबर
जनगणना ड्यूटी के दौरान घायल शिक्षिका से मिले कलेक्टर
14-May-2026 3:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 14 मई। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचिकरण कार्य के दौरान रायपुर की एक शिक्षिका हादसे का शिकार हो गईं। शासकीय स्कूल माना में पदस्थ शिक्षिका एवं जनगणना प्रगणक माधुरी विश्वास ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद माधुरी विश्वास को एमएमआई नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह गुरुवार को स्वयं अस्पताल पहुंचे और शिक्षिका से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉक्टरों के मुताबिक वर्तमान में माधुरी विश्वास की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस दौरान अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा भी मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


