ताजा खबर
दिल्ली में प्राइवेट स्लीपर बस के अंदर महिला से गैंगरेप का आरोप, दो गिरफ़्तार
14-May-2026 12:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली पुलिस ने नांगलोई इलाके में एक प्राइवेट स्लीपर बस के अंदर महिला से गैंगरेप के आरोप में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
बताया जा रहा है कि यह घटना 12 मई को हुई थी. गिरफ़्तार किए गए लोगों की पहचान बस के ड्राइवर और कंडक्टर के रूप में हुई है.
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आगे की जांच के लिए बस को भी ज़ब्त कर लिया गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा, "पीएस रानी बाग़ में गैंगरेप मामले में 12 मई को बीएनएस की धारा 64(1)/70(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में अभियुक्तों को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


