ताजा खबर

गर्मी की छुट्टियों में, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन चलेगी
14-May-2026 11:35 AM
गर्मी की छुट्टियों में, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

बिलासपुर, अनूपपुर और शहडोल में ठहराव, स्लीपर समेत 22 कोच की सुविधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 14 मई। गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशाखापट्टनम और नई दिल्ली के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, अनूपपुर और शहडोल स्टेशनों में भी रुकेगी, जिससे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08517 विशाखापट्नम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन 22 मई 2026, शुक्रवार को विशाखापट्टनम से सुबह 3.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए बिलासपुर शाम 7.20 बजे पहुंचेगी और 7.35 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन अनूपपुर रात 9.15 बजे पहुंचेगी तथा 9.20 बजे रवाना होगी। शहडोल स्टेशन में इसका आगमन रात 10.05 बजे और प्रस्थान 10.07 बजे निर्धारित किया गया है। ट्रेन अगले दिन रात 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08518 नई दिल्ली-विशाखापट्नम समर स्पेशल ट्रेन 25 मई 2026, सोमवार को नई दिल्ली से दोपहर 1.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शहडोल शाम 6.50 बजे पहुंचेगी और 6.52 बजे रवाना होगी। इसके बाद अनूपपुर में 7.30 बजे आगमन और 7.35 बजे प्रस्थान होगा। बिलासपुर स्टेशन में ट्रेन रात 10.35 बजे पहुंचेगी तथा 10.50 बजे आगे के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 4 बजे विशाखापट्नम पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन विजयनगर, रायगड़ा, मुनीगुडा, केसिंगा, टिटलागढ़, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा रोड, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, प्रयागराज और गोविंदपुरी स्टेशनों में ठहराव करेगी।

इस समर स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 2 जनरल और 18 स्लीपर कोच शामिल रहेंगे।


अन्य पोस्ट