ताजा खबर

दिन भर की तेज धूप के बाद शाम को मौसम ने करवट बदला
13-May-2026 4:48 PM
दिन भर की तेज धूप के बाद शाम को मौसम ने करवट बदला

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 13 मई ​ । बुधवार को दिन भर की तेज धूप के बाद शाम को मौसम ने करवट बदला।तेज आंधी के साथ घने बादल शाम 4.30 बजे राजधानी के बड़े इलाके में बरस पड़े। इससे कुछ तपिश में तरावट आई। वहीं नवा रायपुर के स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच पर भी असर पड़ सकता है। 

मोसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल की खाड़ी का भाग, अंडमान सागर और अंडमान तथा निकोबार द्वीप की तरफ इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रारंभ होने के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है। 
एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 4.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले 48 घंटे में और अधिक प्रबल होने की संभावना है। 

एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

प्रदेश में कल को एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 

प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


अन्य पोस्ट