ताजा खबर

बीरगांव बम मामले में विनय देवांगन गिरफ्तार ने कहा- स्वयं को चोट पहुंचाने बम बना रहा था
13-May-2026 4:46 PM
बीरगांव बम मामले में विनय देवांगन गिरफ्तार ने कहा- स्वयं को चोट पहुंचाने बम बना रहा था

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 13 मई ​ । बीरगांव बम मामले के मुख्य आरोपी विनय देवांगन को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद यह मामला न‌ए मोड़ पर आया है। विनय के जीजा महापौर नंदलाल देवांगन ने कहा था कि उसे उड़ाने की धमकी दिया था और अब पुलिस के अनुसार उसने स्वयं को चोट पहुंचाने बम बनाने की बात कही है।

बता दें कि पिछले सप्ताह वार्ड 13 की मितानिन पुष्पा साहू के घर बम और बनाने की सामग्री रखने के बाद से वह फरार था। उसकी पत्नी ने बताया था कि वह पिछले कई दिनों से बाहर है वे लोग भी ढूंढ रहे हैं। विनय, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला, पार्षद एवज देवांगन का दामाद और भाजपा नेता ओमप्रकाश देवांगन का भी रिश्तेदार है।  महापौर ने कहा था कि उनके साथ हुए विवाद में विनय ने बम से उड़ाने की धमकी दी थी। समझा जा रहा है कि इसी धमकी को मूर्तरूप देने उसने मितानिन के घर सामग्री रख छोड़ा था। पुलिस ने, कम क्षमता का विस्फोटक सामग्री होने की एफ‌एस‌एल की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज किया था। आज उससे हुई पूछताछ के हवाले से पुलिस अफसर आकाश मरकाम ने बताया कि वह  डिप्रेशन में चल रहा था। इस वजह से उसने खुद को चोट पहुंचने के लिए बम बनाया था। पुलिस ने उसे, प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के समक्ष पेश न कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजने की जानकारी दी।

 श्री मरकाम ने बताया कि 7 म‌ई के बाद से विनय कुमार देवांगन लगातार अपना स्थान बदल-बदल कर फरार चल रहा था।  तकनीकि साक्ष्य के आधार मिली सूचना पर  विनय कुमार देवांगन रिंग रोड़ नम्बर 02 भनपुरी के तरफ है कि सूचना पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी विनय कुमार देवांगन को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो बताये कि पारिवारिक क्लेस के कारण परेशान होकर स्वयं को बम से उड़ाने आत्महत्या करने की नियत से विस्फोटक पदार्थ तैयार करना बताया गया। विनय ने अपराध घटित करना स्वीकर करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होने वाले अन्य वस्तु बैटरी, फटाका ज्वांइटर, वायर जिसमें कनेक्टर लगा हुआ एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल  CG 04 MK 2712 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध साक्ष्य पाये जाने पर उन्हे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी- विनय कुमार देवांगन पिता राधेश्याम देवांगन उम्र 49 वर्ष साकिन ग्राम मलौद देवांगन पारा पोस्ट सिलयारी थाना धरसींवा जिला रायपुर हाल पता वार्ड नंबर 31 त्रिमूर्ति नगर मंजु किराना स्टोर्स के पास बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर (छ०ग०)


अन्य पोस्ट