ताजा खबर
भाजपा नेता ई-रिक्शे से पहुंचे पार्टी दफ्तर
13-May-2026 10:32 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पीएम की अपील का असर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 13 मई। पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर प्रदेश भाजपा में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी बुधवार को बैठक में शामिल होने ई-रिक्शे से पार्टी कार्यालय पहुंचे।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में आमंत्रित नेता निजी वाहनों का उपयोग छोड़कर ई-रिक्शे में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। इनमें अनुराग अग्रवाल, मुकेश शर्मा, उमेश घोरमेड़, सुनील चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एक साथ ई-रिक्शे में पार्टी दफ्तर पहुंचे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



