ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 12 मई । उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा DRM ऑफिस के पास फाफाडीह अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। जहां पिछले कई दिनों से नाले का गंदा पानी घरों में भरने और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को विधायक पुरंदर मिश्रा ने तत्काल सफाई अभियान चलाने, नाले की गाद हटाने और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को दोबारा ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। साथ ही संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, नालों की नियमित सफाई और जलनिकासी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान सभापति सूर्यकांत राठौर, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गंडेचा, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, पार्षद खगपति सोनी, पूर्व पार्षद गोपाल सोना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।


