ताजा खबर

शाह की बैठक में विकास, पुनर्वास और सुरक्षा पर बड़ा फैसला संभव
12-May-2026 4:53 PM
शाह की बैठक में विकास, पुनर्वास और सुरक्षा पर बड़ा फैसला संभव

मध्य क्षेत्र परिषद की बस्तर बैठक में जुटेंगे 4 सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 तारीख को मध्य क्षेत्र की बैठक में छत्तीसगढ़ के मामलों पर भी चर्चा करेंगे। जगदलपुर में प्रस्तावित बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीएम भी शामिल होंगे। बताया गया कि शाह नक्सलवाद उन्मूलन के बाद बस्तर में विकास कार्यों पर अलग से चर्चा करेंगे।

सीएम सचिवालय के एक सीनियर अफसर ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में कहा कि बैठक का एजेंडा अभी नहीं आया है। मगर छत्तीसगढ़ के विषयों पर प्रमुखता से चर्चा होगी।

मध्य क्षेत्र परिषद की पिछली बैठक बनारस में हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद बैठक स्थल जगदलपुर तय किया गया। हाल के दिनों में नक्सलवाद पर काबू पाने के बाद पहली बड़ी बैठक है। सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय गृह मंत्री नक्सलवाद उन्मूलन के बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, और बस्तर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के प्रयासों को लेकर गंभीर हैं। वो व्यक्तिगत रूप से इस पर नजर रखे हुए हैं। शाह बस्तर के पिछले प्रवास में उन्होंने राज्य का सबसे विकसित संभाग बनाने का जिक्र किया था। इस दिशा में सहकारिता विभाग के माध्यम से कुछ योजना भी शुरू की जा रही है। इसमें आदिवासी परिवारों को गाय, बकरी बांटने, और मछली पालन से जोडऩे की योजना शामिल हैं। इसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। शाह इस पर चर्चा कर सकते हैं।

वैसे तो मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में अंतरराज्जीय सुरक्षा समन्वय, खुफिया साझेदारी, और सडक़ आदि पर चर्चा होगी। पिछली बैठक में सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर चर्चा हुई थी। जगदलपुर बैठक में इन सब विषयों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। केंद्र सरकार से सुरक्षा और विकास साथ-साथ रणनीति के तहत महत्वपूर्ण कदम मान रही है।


अन्य पोस्ट