ताजा खबर

कलेक्टर ठोस अपशिष्ट के संग्रहण, प्रसंस्करण की नियमित समीक्षा करें
12-May-2026 3:43 PM
 कलेक्टर ठोस अपशिष्ट के संग्रहण, प्रसंस्करण की  नियमित समीक्षा करें

राज्य शासन ने कलेक्टरों को लिखा पत्र

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 12 मई ।  राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 26 के क्रियान्वयन सभी नगरीय निकायों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंत्रालय से परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष होने के नाते कार्यवाही  करने कहा है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को अपने जिले के सभी नगर निगमों के आयुक्तों,  पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के सीएमओ व अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति के सूक्ष्म आकलन के निर्देश दिए हैं। सभी निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं जैसे मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), कंपोस्टिंग फैसिलिटी, अपशिष्ट प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण इकाईयाँ, ट्रांसफर स्टेशन, सैनिटरी लैंडफिल तथा लिगेसी वेस्ट डम्प-साइट्स का स्थल निरीक्षण  के  भी निर्देशित किया गया है।


अन्य पोस्ट