ताजा खबर
मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की बस की टक्कर से मौत
12-May-2026 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 12 मई। जगदलपुर शहर के नया पुल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक यात्री बस की टक्कर से पैदल टहल रहे युवक की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग नया पुल पर सुबह टहल रहे थे। इसी दौरान आसना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने पीछे से युवक को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बस चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक युवक आसपास का रहने वाला हो सकता है, क्योंकि उसे नियमित रूप से वहां टहलते देखा जाता था। पुलिस युवक की पहचान और परिजनों की तलाश कर रही है।
मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


