ताजा खबर

री-डेवलपमेंट योजना के तहत निर्माणाधीन स्टेशनों में कार्यों का निरीक्षण
09-May-2026 9:02 PM
 री-डेवलपमेंट योजना के तहत निर्माणाधीन स्टेशनों में कार्यों का निरीक्षण

रेल्वे  जीएम का बिल्हा- रायपुर रेलखंड का निरीक्षण 
 
रायपुर, 09 मई। दपूमरे के  महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने शनिवार को  बिल्हा- रायपुर रेलखंड का एक दिवसीय संरक्षा निरीक्षण किया ।  उन्होंने रेल संरक्षा, परिचालन, कार्य प्रणाली, स्टेशन रि-डेवलपमेंट, अमृत भारत स्टेशन परियोजना कार्यो  एवं यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा की । इस निरीक्षण पर बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मुख्य अधिकारी , डीआरएम दयानंद सहित मंडल के वरिष्ठ शाखाधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे ।
 
संरक्षा निरीक्षण की शुरुआत दाधापारा स्टेशन, चौथी रेलवे लाइन कंस्ट्रक्शन , बिल्हा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत  बिल्हा स्टेशन रि-डेवलपमेंट कार्यों का निरीक्षण कर  गुणवत्ता संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई ।  रेलवे वे ब्रिज, दगोरी – निपनिया स्टेशनों के मध्य मेजर ब्रिज शिवनाथ ब्रिज पर मिडिल लाइन का गहनता से निरीक्षण एवं ट्रैक मेंटेनेंस गैंग स्टाफ से भी चर्चा की। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत निपनिया रि-डेवलपमेंट कार्य ,माइनर स्टेशन  एवं माइनर यार्ड का निरीक्षण किया गया ।  निपनिया – भाटापारा स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग लेवल क्रॉसिंग गेट एवं ऑटो हट का निरीक्षण किया।             
                                            
 महाप्रबंधक ने भाटापारा स्टेशन  निरीक्षण के दौरान मेजर स्टेशन , मेजर यार्ड, आर.आर.आई , रनिंग रूम लॉबी, गुड्स शेड , आरपीएफ पोस्ट, रेलवे कॉलोनी, कैरीज एंड वैगन पॉइंट, स्टोर , डिस्पेंसरी का निरीक्षण एवं नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर टाइप-II ब्लाक का शुभारंभ किया  ।  भाटापारा स्टेशन स्थित रनिंग रूम एवं लॉबी का निरीक्षण , रनिंग स्टाफ को दी जाने वाली सुविधाओं का गहन जायजा लिया । उन्होंने रनिंग रूम की स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं, विश्राम व्यवस्था एवं सेफ्टी मानकों की जांच की।
 
इसी कड़ी में भाटापारा – हथबंद स्टेशन के मध्य नॉन – इंटरलॉकिंग , हथबंद और तिल्दा स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रि-डेवलपमेंट किए जा रहे कार्यों , का गहनता से निरीक्षण एवं निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की।
 
दाधापारा से रायपुर रेलवे स्टेशन के बीच बिल्हा रेलवे स्टेशन पर  विधायक धरमलाल कौशिक, भाटापारा रेलवे स्टेशन पर  विधायक इंद्र कुमार साव, रायपुर रेलवे स्टेशन पर सांसद राज्यसभा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,  विधायक  राजेश मूणत अन्य जनप्रतिनिधियों ने  महाप्रबंधक  से मुलाकात कर रायपुर शहर की रेलवे स्टेशन से  कनेक्टिविटी एवं अन्य विकासात्मक विषयों पर चर्चा की।
 
         निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने  रेल कर्मचारियों के यूनियनों, एवं डीआरयूसीसी/जेडआरयूसीसी सदस्यों, प्रेस एवं मीडिया सदस्यों से भी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रि-डेवलपमेंट किए जा रहे कार्यों , ट्रेनों की समयबद्धता, नई रेल सेवाओं, ठहराव, विस्तार, और यात्री सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की ।

अन्य पोस्ट