ताजा खबर

डीकेएस में विश्व लूपस जागरूकता दिवस मना
09-May-2026 8:36 PM
डीकेएस में विश्व लूपस जागरूकता दिवस मना

रायपुर,  9 मई। डीकेएस पीजीआई रिसर्च सेंटर, रायपुर में “लूपस एकेडमिक फोरम 26” का आयोजन किया गया।हर वर्ष 10 मई को विश्व लूपस जागरूकता दिवस मनाया जाता है। लूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो किशोरियों एवं युवा महिलाओं में अधिक पाई जाती है। इसके प्रमुख लक्षणों में बार-बार बुखार आना, त्वचा पर रैश, जोड़ों में दर्द, बार-बार खून की कमी होना एवं किडनी संबंधी गंभीर समस्याएं शामिल हैं।

डॉ अश्लेषा शुक्ला डी एम रुमेटोलॉजिस्ट डी के हॉस्पिटल के द्वारा आयोजन किया गया। इसमें रायपुर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के मेडिसिन एवं स्किन विभाग के प्रोफेसर, पोस्टग्रेजुएट छात्र एवं चिकित्सक शामिल हुए।
कार्यक्रम में रूमेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लूपस बीमारी के लक्षण-समय पर पहचान, उपचार के बारे में व्याख्यान  तथा विभिन्न केस आधारित चर्चाएं भी की गईं। डीकेएस पीजीआई में रूमेटोलॉजी विभाग शुरू होने के बाद यह पहला शैक्षणिक कार्यक्रम रहा, जिसमें विशेषज्ञों ने लूपस की समय पर पहचान एवं सही उपचार के महत्व पर चर्चा की।


अन्य पोस्ट