ताजा खबर

बारिश ने बढ़ाई चिंता, भीगा स्टेडियम
09-May-2026 8:07 PM
बारिश ने बढ़ाई चिंता,  भीगा स्टेडियम

  मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस के बीच बारिश  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मई। राजधानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को मुंबई इंडियंस की टीम के अभ्यास सत्र के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मैदानकर्मियों ने तत्काल पिच को कवर कर सुरक्षित किया।

रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबला खेला जाना है। हालांकि मौसम विभाग की आशंकाओं और लगातार बदलते मौसम को देखते हुए मैच के दौरान भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

बारिश के कारण अभ्यास सत्र कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब रविवार के मौसम पर टिकी हुई हैं।


अन्य पोस्ट