ताजा खबर

12 को कोर कमेटी,13 को भाजपा कार्यसमिति की बैठक
09-May-2026 7:30 PM
12 को कोर कमेटी,13 को भाजपा कार्यसमिति की बैठक

रायपुर, 9 मई। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक 12-13 म‌ई को  बुलाई गई है। पहले दिन  ठाकरे परिसर में मंगलवार को शाम 06 बजे  कोर कमेटी की बैठक आहूत की गई है। यह बैठक  सीएम विष्णु देव साय के असम सरकार के शपथ ग्रहण से लौटने के बाद होगी। इसके बाद शाम 07:30 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।

13 मई बुधवार को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन होगा।

बैठक में आगामी कार्य योजना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन होगा।


अन्य पोस्ट