ताजा खबर
ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रेलर जब्त
रायपुर, पुणे, 7 मई। पाकिस्तान बॉर्डर से ड्रग की रायपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है।
रायपुर आए पंजाब आरटीओ पासिंग ट्रक से 4 किलो 432 ग्राम डोडा और 79 ग्राम अफीम बरामद किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर थानेदार टीम के साथ अटारी नंदन वन रोड जीआरडी ट्रांसपोर्ट के सामने पहुंचकर ट्रेलर ड्राइवर को पकड़ पूछताछ और तलाशी शुरू की। ड्राइवर ने अपना नाम
बलराम सिंग 55 खानोवाल थाना अजनाला अमृतसर पंजाब, हाल पता हीरापुर ज्ञान भारती स्कुल के पास जनता क्वार्टर मकान नबंर 1026 कबीर नगर रायपुर बताया। तलाशी में अफीम एंव डोडा मिला। जो एक बोरी मे रखा था।
डोडा 4.432 किलो ग्राम
जिप वाली प्लास्टिक पन्नी अफीम 79.30 ग्राम रखा था। पुलिस ने इनके साथ ड्राइवर का मोबाईल सेट ट्रेलर को जप्त किया।
पुलिस उससे पूछताछ में तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध जानकारी ले रही है।आमानाका पुलिस ने उसे धारा - 15 ,18 भी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया है।


