ताजा खबर
नक्सल पत्र से पुलिस विभाग में हाई अलर्ट
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 8 मई। उत्तर तालमेल कमेटी के द्वारा मौजूदा समय में नक्सलियों के चल रहे विराम के बीच एक पत्र ने पुलिस की मुश्किल फिर से बढ़ा दिया है। नक्सलियों ने जारी अपने पत्र में कुछ दिनों तक शांत रहने की बात कही है। जिसका कारण मौजूदा समय में पतन और संकट को लेकर जिक्र किया गया है।
ज्ञात हो कि बस्तर नक्सल सफाए के बाद नई साजिश को लेकर नक्सलियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर तालमेल कमेटी ने तेलंगाना में जारी किये गए अपने पत्र में अभी नक्सलियों से शांत रहने कहा गया गया है।
पत्र में आंदोलन के पतन और मौजूदा संकट का जिक्र भी किया गया है। जिसके चलते आने वाले दिनों में फिर से रणनीति को तैयार किये जाने की बात कही जा रही है। पत्र में दावा किया गया कि चारू मजूमदार की मौत के बाद भी देश में क्रांति का कोई केंद्र नहीं बचा था। लेकिन संगठन फिर से खड़ा हुआ और छापामार आधार क्षेत्र बनाए गए।
संगठन मौजूदा समय में कमजोर दिख रहा है। लेकिन केंद्रीय कमेटी अब भी रणनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय है। पत्र सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट जारी कर दिए है।


