ताजा खबर

कमल हासन ने टीवीके चीफ़ विजय को लेकर क्या कहा?
08-May-2026 11:57 AM
कमल हासन ने टीवीके चीफ़ विजय को लेकर क्या कहा?

अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने कहा है कि तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के चीफ़ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना तमिलनाडु की जनता के फ़ैसले का अपमान होगा.

कमल हासन का कहना है कि जो लोग अभी संवैधानिक पदों पर हैं, उन्हें भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं. उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना तमिलनाडु की जनता के फ़ैसले का अपमान होगा. 233 चुने हुए सदस्य अब तक शपथ नहीं ले पाए हैं. यह राज्य का अपमान है, इससे लोकतंत्र को नुकसान है."

कमल हासन एसआर बोम्मई मामले का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसमें सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ कहा है, "बहुमत विधानसभा में साबित होना चाहिए, राजभवन में नहीं."

कमल हासन ने लिखा, "मैं किसी पार्टी की राजनीति की बात नहीं कर रहा हूं. ये एक भारतीय नागरिक की आवाज़ है. तमिलनाडु की जनता ने जो फ़ैसला दिया है, उसका सम्मान होना चाहिए."

गौरतलब है कि 234 विधानसभा सीटों वाले राज्य तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की ज़रूरत है. कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों के साथ टीवीके को समर्थन देने का फ़ैसला किया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट