ताजा खबर

दहेज के लिए प्रताड़ना, जेल से निकलते ही पति फिर गिरफ्तार
07-May-2026 12:26 PM
दहेज के लिए प्रताड़ना, जेल से निकलते ही पति फिर गिरफ्तार

दो कार और सोने की चेन लेने के बाद भी नहीं रुकी मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 7 मई। दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने आरोपी पति आजम बेग को जेल से छूटते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में मैनेजर है।

महिला थाना पुलिस के अनुसार बलौदाबाजार निवासी गुलप्सा फातिमा की शादी 2023 में आजम बेग से हुई थी। विवाह के बाद से ही आरोपी दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता के मायके वालों ने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए दो कार और दो सोने की चेन तक दीं, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।

महिला की शिकायत पर पहले काउंसिलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज किया। चोरी के पुराने केस में जेल में बंद आरोपी को बुधवार को जमानत मिलने पर जेल गेट से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 


अन्य पोस्ट